रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन

पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च तक  किये जायेंगे

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रारंभ

रतलाम 5 फरवरी/ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि  शासन के  निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन  07 फरवरी से 07 मार्च तक  किये जायेंगे ।  भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में FAQ  गुणवत्ता के गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585/- रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर तथा सहकारी समितियों एवं स‍हकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जायेंगें।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर पंजीयन करवाए जा सकते है।

किसान पंजीयन के समय बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जनधन, अक्रियाशील, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक करा कर उसे अपडेट रखे क्योंकि किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रित उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होने पर पंजीयन होगा।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन सिकमी/बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानों का पंजीयन सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर किया जाएगा।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन किसान गिरदावरी में दर्ज भूमि के रकबे, बोई गई फसल एवं फसल की किस्म से संतुष्ट न होने पर पंजीयन के पूर्व किसान द्वारा भूमि, बोई गई फसल एवं फसल की किस्म में संशोधन हेतु गिरदावरी में दावा-आपत्ति करनी होगी। दावा-आपत्ति का निराकरण होने एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान की संशोधित जानकारी आने पर पंजीयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top