भाजपा कुशासन से जनता नाराज , स्थानीय समस्या पर संघर्ष करें – संजय दत्त
रतलाम में भाजपा नहीं , लिफाफा जीतता है , सावधान रहे – कांतिलाल भूरिया
किसान आंदोलन से घबराये मुख्यमंत्री सैलाना आये – हर्षविजय गहलोत
नगर निगम भी जीतेंगे, विधानसभा भी जीतेंगे – शांतिलाल वर्मा
रतलाम / महंगाई , बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से जनता भाजपा कुशासन से बुरी तरह नाराज है , उनका वोट और सत्ता लाने की ताकत कांग्रेस कार्यकर्ता में है , चुनाव में प्रचार के बदल रहे ढंग को स्वीकार कर स्थानीय समस्या पर संघर्ष करें । यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा इंदौर उज्जैन संभाग के प्रभारी संजय दत्त ने कहीं । आप होटल जलसारा में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि रतलाम में भाजपा नहीं जीतती है , लिफाफा चुनाव जीत रहा है । दगाबाजों को सबक सीखना है । जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए , वे सड़क पर आ गए । मछली की तरह कांग्रेस में आने को तड़प रहे हैं ।

कांग्रेस जिलाअध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने कहा कि किसान मजदूर आदिवासी इस सरकार से त्रस्त है , दुखी है । सैलाना में किसान आंदोलन से घबराकर मुख्यमंत्री को सैलाना आना पड़ा । और किसानों को झूठे लॉलीपॉप दिए ।
शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक्टिव हो गया है , वार्ड लेवल से लेकर बूथ लेवल तक हमारी कमेटी बन गई है । नगर निगम भी जीतेंगे और विधानसभा भी जीतेंगे ।
इस अवसर पर सभी ने एक मत से वोटर लिस्ट में भाजपा द्वारा की जा रही गड़बड़ी पर जिला प्रशासन को चेतावनी दी । भूरिया ने कहा कि कहां की अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं । संजय दत्त ने बताया कि हरियाणा, महाराष्ट्र , बिहार में कांग्रेस जीत रही थी , दो तिहाई बहुमत की बात थी , लेकिन वोट चोरी करके चुनाव जीत गए । अब हमें सजग रहना है । रतलाम जिले में वोट चोरी के भाजपा के षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को ताकत लगाना है ।
बैठक में चंद्रशेखर शर्मा , रामचंद्र धाकड़ , राजेश भरावा , दिलीप कुमावत , प्रदीप राठौर , ओम प्रकाश पाटीदार , भेरुलाल परमार , यासमीन शेरानी , राजेश पटेल रजनीकांत व्यास , सोहेल काजी , नरेंद्र चंन्र्दावत , सुरेश डिंडोर , सलीम बागवान , ओमप्रकाश पाटीदार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
रतलाम में भाजपा नहीं , लिफाफा जीतता है , सावधान रहे – कांतिलाल भूरिया
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , प्रदेश कार्यकारिणी सचिव युसूफ कडपा , सह प्रभारी हरदेव जाट , मंदसौर प्रभारी मनोज राजानी , प्रभु राठौड़ , मेहमूद शेरानी , शांतु गवली , मंगल पाटीदार , महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर , वंदना पुरोहित , आशा रावत , प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया , राकेश सोलंकी, मंगलेश कसेरा,आदि उपस्थित थे ।
