कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई
कृषि रथ द्वारा भ्रमण
रतलाम 27 जनवरी/उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही।
कृषि रथ द्वारा भ्रमण 27 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत मल्हारगढ, पिपलिया मारू, पिपलिया पीथा, पिपलिया सिसोदिया विकासखण्ड पिपलोदा के निपानिया, सुखेडा, धतुरिया विकासखण्ड जावरा के नीमन, सादाखेडी, केरवासा, विकासखण्ड सैलाना के सकरवादा, नारायणगढ विकासखण्ड रतलाम के बांगरोद, धमोत्तर, मलवासा तथा विकासखण्ड बाजना के घोडाखेडा,
कृषि रथ द्वारा भ्रमण बजरंगगढ, नाहरपुरा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
कृषि रथ द्वारा भ्रमण 28 जनवरी को विकासखंड सैलाना के ग्राम बोरखेड़ा , कोटड़ा विकासखंड आलोट के ग्राम शिशाखेडी़, खजुरी देवड़ा, माजनपुर,रजला विकासखंड पिपलोदा के ग्राम चिपीया, रियावन, बाखरखेड़ी विकासखंड जावरा के ग्राम राजाखेड़ी, गढगड़िया, रेवास, विकासखंड रतलाम के ग्राम घटला, बाजेड़ा, सेजावदा, विकासखंड बाजना के ग्राम अमरपुरा कलां, बरखेड़ा, रूपापाडा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
