advance of agriculture

advance of agriculture

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर ग्राम पंचायत राजापुरा, कुशलगढ़ एवं पिपलिया जोधा में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

advance of agriculture

रतलाम 17 जनवरी/उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को  दी जा रही।

advance of agriculture ग्राम पंचायत राजापुरा माताजी ,ग्राम कुशलगढ़ विकासखंड पिपलोदा एवं ग्राम पंचायत पिपलिया जोधा विकासखंड जावरा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड  एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना,

advance of agriculture प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन के संबंध में जानकारी किसानी को दी गई।

advance of agriculture 19 जनवरी को विकासखण्‍ड आलोट के ग्राम पंचायत माउखेडी, दूधिया, गुलबालोद, बगुनिया, विकासखण्‍ड पिपलोदा के बरगढ, सोहनगढ, बडायला चौरासी, विकासखण्‍ड जावरा के गोंदीशंकर, गोंदीधर्मसी, मांडवी, विकासखण्‍ड सैलाना के सैरा, बेडदा, आंबापाडा, विकासखण्‍ड रतलाम के मुंदडी, पलास, लालगुवाडी तथा विकासखण्‍ड बाजना के संदला, केलकच्‍छ एवं झरनिया में रथ भ्रमण करेगा।

advance of agriculture किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्‍त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *