यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है, यज्ञ के द्वारा ही समस्त संसार का कल्याण होता है
यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है
72 वें महारूद्र यज्ञ में दी जा रही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूतियाँ
रतलाम 14 दिसम्बर। यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है, यज्ञ के द्वारा ही समस्त संसार का कल्याण होता है । यज्ञ में लोक कल्याण की भावना विशेष रूप से निहित है । यज्ञ जनमानस के कल्याण के लिए किया जाता है । अत: कल्याण की दृष्टि से सभी युगो में यज्ञ की नितांत आवश्यकता है । प्राचीन ऋषि महर्षियों ने शास्त्रों के अनुसार ही अपना जीवन यज्ञमय बनाया था।
वस्तुत: यज्ञ में अपूर्व शक्ति है। यज्ञ से पदलौकिक मोक्ष आदि की प्राप्ति होती है । यज्ञ से वर्षा होती है इसलिए यज्ञ कर्म होना चाहिए । यज्ञ का सर्वत्र प्रचार होना चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र यज्ञीय देश कहलाए । उक्त बात यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशकंर जी ओझा ने त्रिवेणी के पावन तट पर चल रहे 72 वें महारूद्र यज्ञ के दौरान कहीं।
यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है
श्री सनातन धर्म महासभा एवं महारूद्र$ यज्ञ समिति द्वारा किए जा रहे यज्ञ में पं. दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में 21 भूदेवों द्वारा यज्ञ जजमान श्रीमती गायत्री-संजय सोनी (अप्पू) द्वारा आहूतियाँ दी जा रही है ।
72 वें महारूद्र यज्ञ नारायण की आरती आमंत्रित समाज में सर्व ब्राह्मण समाज सभा के नरेन्द्र जोशी, शांतिलाल शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, राजपूत नवयुवक मंडल हाथीखाना से राजेन्द्र सिंह गोयल, राजपूत समाज चारभूजा नाथ मंदिर से भगतसिंह सोलंकी, जिला अभिभाषक संघ से अध्यक्ष राकेश शर्मा(एडव्होकेट), गुर्जर समाज जिला इकाई अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह गुर्जर (एडव्होकेट),
आदि गौड़ ब्राह्मण समाज से अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शाकल्यदीप ब्राह्मण समाज से अध्यक्ष ऋषि शर्मा, सखवाल समाज से अध्यक्ष अशोक रेवाशंकर पंड्या, श्री रजक समाज से अध्यक्ष छोटु भाई मेहता, सेन समाज श्री अनंतनारायण मंदिर अध्यक्ष राधेश्याम परिहार, बैरागी समाज अध्यक्ष सरजुदास बैरागी, श्री पंजाबी समाज से अध्यक्ष रघु शर्मा, खटीक समाज से अध्यक्ष संतोष नेका, नमो ग्रुप फाउण्डेशन प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर,
यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है
सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष विक्रम धबाई तितरी, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, कृष्णकांत शर्मा, देवेन्द्र पुरोहित, दिलीप कानूनगो, देवेन्द्र शर्मा, रविदास समाज से प्रभु सोलंकी आदि के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
आरती के पश्चात आमंत्रित अतिथियों का श्री सनातन धर्म महासभा की ओर से नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र जोशी, रामचन्द्र शर्मा, सत्यनारायण पालीवाल, कपूर सोनी, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, राखी व्यास, आशा शर्मा, हंसा व्यास, रेखा सोनी, संध्या सोनी, अंजू सोनी आदि द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन जनक नागल द्वारा किया गया ।
यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है
निराश्रितों को प्रतिदिन कराया जा रहा है भोजन
श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षैत्र में निराश्रितों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विष्णु दलाल परिवार की ओर से भोजन कराया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, महेश बाहेती सहित ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।
यज्ञ वैदिक संस्कृति का प्रधान अंग है
