नगर निगम रतलाम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा उठाइ मांग

नगर निगम रतलाम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा उठाइ मांग

नगर निगम रतलाम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा उठाइ मांग

नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति रतलाम

Ratlam

नगर निगम संयुक्त्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य श्री राम कल्याणे, संजय पैमाल, अशोक हाड़े, विजय खरे (नगर पटेल) कमल शिन्दे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह बताया कि नगर निगम के स्थाई सफाई कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारीयो का जीपीएफ राशि व सीपीएफ राशि कर्मचारी के बीमे की राशि कई वर्षों से कर्मचारीयो के खातो में जमा नहीं की जा रही है।

संघर्ष समिति द्वारा कई बार माँग पत्रों के माध्यम से जीपीएफ राशि व सीपीएफ राशि को लेकर नगर निगम महापौर जी एवं आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया, बार-बार अवगत कराने के पश्चात भी कर्मचारीयो की राशि उनके खातो में जमा नहीं की जा रही है।

लेखा शाखा विभाग के कार्यरत अधिकारी श्री विजय बालोद्वा द्वारा उन्हें यह कहा जाता है कि आपके खाते में पैसा जमा नहीं है कहाँ से दे, जबकि नगर निगम द्वारा प्रतिमाह कर्मचारीयो के वेतन से जीपीएफ व सीपीएफ की राशि काटी जाती है तो वहाँ पैसा कहाँ जा रहा है।

लेखा शाखा के बाबु द्वारा कर्मचारीयो से अभ्रद व्यवहार किया जाता है।

इसकी भी शिकायत कई बार महापौर महोदय से एवं आयुक्त महोदय से की गई है। वर्षा से एक ही कुर्सी पर जमे हुए है। इतनी शिकायतो के बाद भी इनका स्थानांतरण अन्य किसी विभाग मे क्यो नहीं किया जाता, इसमे क्या राज है। कई कर्मचारीयो की मृत्यु हो चुकी है एवं कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन उन्हे भी आज तक उनकी सर्विस की राशि का भुगतान नहीं किया गया।

ठेकेदारो को आये दिन तत्काल प्रभाव से भुगतान कर दिया जाता है। जिसमे भारी भ्रष्टाचार होता है। इसी तरह का रवैया निगम परिषद एवं निगम प्रशासन का रहा तो मजबूर होकर अमानत में खयानत के मामले में FIR माननीय जिलाधीश महोदय एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को शिकायत कर करवाई जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top