Atal ji’s centenary year: अटल जी के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम
रतलाम 28 जनवरी 2025/ भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी का वर्ष उत्साह से मनायेगी। वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर श्री अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी कार्यक्रम की जिला टोली का गठन कर दिया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि टोली जिला महामंत्री निर्मल कटारिया के नेतृत्व मे गठित की गई है |इसमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया एवं आई.टी विभाग जिला संयोजक निलेश राव शामिल किये गए है ।
Atal ji’s centenary year: अटल जी के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जिला टोली गठित
भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप मे पहली बार ध्वजारोहण
रतलाम 28 जनवरी 2025/ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गणतंत्र दिवस उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय ने पहली बार कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम मे महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित , पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा,जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित भाजपा के जिला , मंडल , मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी , पार्षदगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Atal ji’s centenary year: अटल जी के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जिला टोली गठित