State BJP President Shri V.D.Sharma will come to Ratlam

State BJP President Shri V.D.Sharma will come to Ratlam, 14 सितंबर

State BJP President Shri V.D.Sharma will come to Ratlam: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा करेगे रतलाम का प्रवास

State BJP President Shri V.D.Sharma will come to Ratlam

रतलाम 13 सितंबर 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा 14 सितंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर रहेगे। वे सैलाना मे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और रतलाम मे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम मे सम्मिलित होगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जनप्रतिनिधिगण साथ रहेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा 14 सितंबर को प्रातः 08:30 बजे सर्किट हाउस मे प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेगे। इसके बाद वे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर जाएंगे और वहां से 10:30 बजे सैलाना के लिए रवाना होगे। सैलाना मे श्री शर्मा प्रातः 11:00 बजे ओसिन परिसर पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेगे। इसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष शामिल होगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सैलाना से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम आयेगे। यहां दोपहर 12:30 बजे रूद्र पैलेस मे आयोजित प्रबुद्धजन, व्यापारी, चिकित्सक, अभिभाषक एवं सी.ए. आदि के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम मे शामिल होगे।

इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे और दोपहर 02:00 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अतिथि गार्डन मे आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर झाबुआ प्रस्थित हो जायेगे।

State BJP President Shri V.D.Sharma will come to Ratlam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top