बिरमावल में 29 नवंबर को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, DR. ABHAY OHRI
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं
रतलाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल, जिला रतलाम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से दिनांक 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
शिविर में लगभग 300 मरीजों के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण अंचल के अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, DR. ABHAY OHRI
इस जनहितकारी आयोजन में क्षेत्र के सरपंचगण, जनपद अध्यक्ष, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा उनकी कार्यक्रम में उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करें।
स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरमावल, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश)
दिनांक: रविवार, 29 नवंबर 2026
समय: प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्वस्थ ग्रामीण – स्वस्थ समाज – स्वस्थ मध्यप्रदेश
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, DR. ABHAY OHRI
