पश्चिम रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) श्री मीणा
Shri Meena, the new Chief Public Relations Officer (CPRO) of Western Railway (Ratlam)
रतलाम (The Tomes Of Post) भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 2014 बैच के अधिकारी अरुण कुमार मीणा ने 19 नवंबर 2026 को पश्चिम रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री मीणा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) एवं मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) की दोहरी डिग्री प्राप्त की है।
परिचालन एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वे मुंबई सेंट्रल मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य), मुंबई सेंट्रल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (FM), मंडल परिचालन प्रबंधक और सहायक परिचालन प्रबंधक (M) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
Shri Meena, the new Chief Public Relations Officer (CPRO) of Western Railway (Ratlam)
श्री मीणा पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
रेलवे में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हें प्रतिष्ठित महाप्रबंधक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ श्री मीणा की खेलों में भी विशेष रुचि है।
उनके पास रेलवे के परिचालन और वाणिज्यिक क्षेत्र का विविध अनुभव होने के साथ अब पश्चिम रेलवे की जनसंपर्क व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी होगी।
