चित्तोड रतलाम के बीच टीटीई वसूलीकर्ता देखे वीडियो
Watch the video of a TTE collecting money between Chittaurgarh and Ratlam
रतलाम में TTE वसूली का आरोप, छात्र से लिए 400 रुपए, रसीद भी नहीं दी, वीडियो वायरल
रतलाम मंडल में एक छात्र से टीटीई ने जनरल टिकट अपग्रेड के नाम पर 400 रुपये लेकर रसीद नहीं दी। रसीद मांगने पर कथित बदसलूकी और अधिकारियों तक हिस्सा पहुंचने की धौंस दी गई, वीडियो वायरल।
एमपी में रेलवे की पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा के दावों के बीच रतलाम मंडल में वसूली और कर्मचारियों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। मंदसौर से चित्तौड़गढ़ जा रहे एक छात्र से जनरल टिकट को एसी श्रेणी में अपग्रेड करने के नाम पर 400 रुपए लेने और रसीद नहीं देने का आरोप है।
Watch the video of a TTE collecting money between Chittaurgarh and Ratlam
हद तब हो गई, जब रसीद मांगने पर टीटीई ने कथित तौर पर शिकायत करने की चुनौती देते हुए अधिकारियों तक त्योहार का हिस्सा पहुंचने की बात कह दी। छात्र ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Watch the video of a TTE collecting money between Chittaurgarh and Ratlam
मंदसौर निवासी छात्र करण सांखला के अनुसार, 6-7 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे उसे आपात स्थिति में मंदसौर से चित्तौड़गढ़ जाना था। इसके लिए उसने ट्रेन संख्या 19712 का वैध जनरल टिकट लिया। रात में वह ए-1/ए-2 कोच में चढ़ गया और ड्यूटी पर मौजूद टीटीई से नियमानुसार एसी श्रेणी में टिकट अपग्रेड करने तथा अतिरिक्त किराये की रसीद देने को कहा।
