दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया

दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया

शराब माफियाओं का पुतला दहन किया

दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया

रतलाम खातेगांव टीआई और गोस्वामी समाज के युवा सपूत शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी की शराब माफियाओं द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।

दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज के नेतृत्व में समाजजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शन के दौरान हत्या के आरोपियों को फांसी देने, मामले की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश में शराब माफियाओं के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन से पहले समाजजन ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। मार्च कोर्ट चौराहे पहुंचा, जहां महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज, दशनाम दत्त सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी नागावाड़ी और महर्षि संजय शिवशंकर दवे की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष संजयपुरी गोस्वामी एवं गोस्वामी समाज रतलाम मंडल के नेतृत्व में सभा हुई।

दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया

यहां शहीद दिलीपपुरी को न्याय दिलाने और प्रदेश से माफिया तंत्र के समूल विनाश की मांग को लेकर नारे लगाए गए। इसके बाद शराब माफियाओं के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारकर आग के हवाले किया गया।

माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो

महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज ने कहा कि समाज अपने एक लाड़ले सपूत की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा। सरकार को प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे और शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने मांग की कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि हत्या के पीछे सक्रिय लोगों और माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो सके।

दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *