मनोज शर्मा काफी वर्षो से अपने आप को पत्रकार बताने वाला पुलिस के हाथ धराया

मनोज शर्मा काफी वर्षो से अपने आप को पत्रकार बताने वाला पुलिस के हाथ धराया

पत्रकार पुलिस के हाथ धराया

मनोज शर्मा काफी वर्षो से अपने आप को पत्रकार बताने वाला पुलिस के हाथ धराया

रतलाम 27 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से जबरन अवैध वसूली करने और मीडिया में छवि धूमिल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फर्जी पत्रकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व 24 अक्टूबर की शाम करीब 05:00 बजे की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पार्टी के कार्य से अपनी निजी गाड़ी से ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ हाट रोड से गुजर रहे थे। जब उनकी गाड़ी हाट रोड पुलिया के पास पहुँचीए तभी रतलाम निवासी मनोज शर्मा नामक व्यक्ति वहाँ आया।

​रुपये न देने पर छवि धूमिल करने की धमकी

​शिकायतकर्ता प्रदीप उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज शर्मा ने उनकी गाड़ी के पास आकर अवैध रूप से पैसों की मांग की जब जिलाध्यक्ष ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने मीडिया में उल्टा.सीधा लिखकर उनकी छवि खराब करने की धमकी दी। आरोपी ने रंगदारी दिखाते हुए और ख्याति को क्षति पहुँचाने का भय दिखाकर 50,000 पचास हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग की।

मनोज शर्मा काफी वर्षो से अपने आप को पत्रकार बताने वाला पुलिस के हाथ धराया

​पुलिस ने दीनदयाल नगर थाने में दर्ज की

​जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज शर्मा खुद को पत्रकार बताता है लेकिन वह किसी भी वैध मीडिया संस्थान से जुड़ा नहीं है। वह इस तरह अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल कर पैसों की उगाही करता है।

मनोज शर्मा काफी वर्षो से अपने आप को पत्रकार बताने वाला पुलिस के हाथ धराया

​शिकायत के आधार पर दीनदयाल नगर पुलिस थाने में बीते दिन सोमवार को आरोपी मनोज शर्मा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *