सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

कलेक्टर ने निर्माणाधीन अस्पताल में प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रतलाम 21 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सिविल सर्जन, सीएमएचओ, निर्माण एजेंसी के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि भवन निर्माण कार्य में पिछले दो माह के दौरान तेजी आई है। जहां पिछले दो वर्षों में फाउंडेशन का कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया था, वहीं पिछले दो माह में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण होने के साथ ही दो तल का निर्माण किया जा चुका है। वर्तमान में दूसरे तल की ढलाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। भवन को चौथे तल तक तैयार कर फरवरी-मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारंभ कर भवन का उपयोग शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कलेक्टर की नियमित समीक्षा से निर्माण कार्य में आई तेजी

सिविल सर्जन ने बताया कि कलेक्टर श्री कटेसरिया द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर के निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा से निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान गति से कार्य जारी रहने पर फरवरी 2027 तक भवन पूर्ण होने की संभावना है। भवन तैयार होने के बाद आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रारंभ करने का लक्ष्य है, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का लाभ मरीजों को मिल सके।

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने भवन की डिजाइन का अवलोकन किया। इस दौरान सामने आया कि निर्माणाधीन रैंप अस्पताल भवन से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि अलग हटकर बनाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आर्किटेक्ट एवं संबंधित बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर तकनीकी खामी का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में उचित प्लानिंग एवं तकनीकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि तैयार होने वाली संरचना उपयोगी हो और उसका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके। उन्होंने रैंप की डिजाइन में आवश्यक सुधार कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी ली जानकारी

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने अस्पताल में प्रस्तावित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मैटरनिटी एवं चाइल्ड बर्थ सुविधा, डायलिसिस, मेल सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, ट्रामा सेंटर एवं फिजियोथैरेपी सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने दवाई स्टोर रूम का निरीक्षण कर दवाइयों के भंडारण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पैथोलॉजी लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं, किए जाने वाले टेस्ट एवं मशीनों की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

सिविल हॉस्पिटल रतलाम के निर्माण कार्य ने पकड़ी गति फरवरी-मार्च तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *