सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान

मोदीजी के जन्मदिन को आमजन से जोड़कर व्यापक मनाए :- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान मे जनसेवक बने कार्यकर्ता:- विधायक डाॅ.राजेन्द्र पांण्डेय

जिला टोली बैठक मे दीपक वितरण के साथ लिया संकल्प रतलाम 15 सितंबर 2026 / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिवस 17 सितम्बर से षुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रंगोली सभागार मे जिला टोली की बैठक हुई। इसमें मंडलवार दीपक वितरण कर कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मोदीजी के जन्मदिन को आमजन से जोड़कर व्यानक स्तर पर मनाना है। टोली प्रभारी विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान मे जनसेवक बनने का प्रयास करें। बैठक के दौरान टोली संयोजक महेश सोनी सदस्य जुबीन जैन, पद्मा जायसवाल, गोविंद डामोर मंचासीन रहे।

बैठक मे आरंभ मे अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुष एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।  जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को हितग्राहियों के यहां आशीर्वाद का दीपक प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया जायेगा।

इससे पूर्व युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की मॉनिटरिंग केन्द्रीय नेतृत्व करेगा, इसलिए जिले मे इसके हर आयोजन को सफल बनाना है। जिला टोली संयोजक महेश सोनी ने प्रत्येक मंडल मे 4 हजार दीपक के वितरण की जानकारी देते हुए कहा कि जिले मे मोदीजी के जन्मदिवस पर 1 लाख दीपक प्रज्वलित किए जायेगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मोदी जी के जन्म स्थल बडनगर से कर्मस्थल वाराणसी से निकलने वाली यात्राओं के जिले मे प्रवास तथा इस दौरान होने वाले आयोजनों की जानकारी दी।

विधायक डॉ.पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के कामों को अभियान के तहत जन-जन तक ले जाना है। देश मे आज जो नकारात्मक वातावरण बनाया जा रहा है उससे विचलित हुए बिना सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी सेवा कार्य जन-जन तक ले जाना है। डाॅ. पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को जनसेवक के रूप मे कार्य करने का मूल मंत्र भी बताया। बैठक का संचालन महेश सोनी ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *