दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर, सेवाकेंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन।

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डोंगरे नगर सेवाकेंद्र में रविवार, 23 अगस्त को संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा के साथ-साथ रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहयोग देना रहा।

कार्यक्रम में सर्किल जिला जेल के उप अधीक्षक बृजेश मकवाना, समाजसेवी मानव सेवा समिति से एवं RDA के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, नामली नगर परिषद उपाध्यक्ष पूजा योगी तथा समाजसेवी एवं मुखर्जी महिला मंडल की उपाध्यक्ष ममता सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बृजेश मकवाना ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए समाज के स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदान को केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *