रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन
Senior journalist Sharad Joshi from Ratlam passed away at the age of 75.
रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता एवं स्वदेश समाचार पत्र के जिला संवाददाता शरद जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से रतलाम सहित मालवांचल के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
शरद जोशी पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी के लिए विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के हितों और संगठन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
श्री जोशी रतलाम के साथ-साथ पूरे मालवांचल के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार के रूप में सम्मानित थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन को आंचलिक एवं प्रादेशिक पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर पत्रकारों समाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
