Historic decision to pay four times compensation on acquisition

Historic decision to pay four times compensation on acquisition

अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त

Historic decision to pay four times compensation on acquisition

मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन

रतलाम, 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की भूमि के अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के किसानों में हर्ष की लहर है। इस निर्णय से हर्षित किसानों की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजे के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत 2047 की जो संकल्पना की है किसानों की उन्नति से उसे पूर्ण करने में बहुत मदद मिलेगी।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, राहुल सिंह, हंसराज छाबड़ा, दिग्विजयसिंह लुनेरा, कृष्णा शर्मा, राजु गामड़ आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *