Self-enumeration form

Self-enumeration form

जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म

Self-enumeration form

30 अप्रैल तक स्वयं भरे अपना गणना फार्म

रतलाम 26 अप्रैल/ जनगणना निदेशालय भारत सरकार के  निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी गई है। जिसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। 

 सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध 16 क्षेत्रीय भाषाओं में से अपनी भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनकर परिवार के मुखिया (Head of Household) का नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा। Verify & Proceed पर क्लिक करने पर मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों के OTP से वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकेगा।

अगले चरण में घर की लोकेशन की जानकारी (Mapping) भरते हुए जिला, पिन कोड तथा गांव या शहर का नाम चुनना होगा। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले डिजिटल मैप पर रेड मार्कर (Red Marker) को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन पर सेट करना आवश्यक होगा, जिससे जनगणना कर्मचारी को घर तक पहुंचने में आसानी होगी।

Self-enumeration form

 इसके पश्चात हाउस-लिस्टिंग से जुड़े लगभग 33 प्रश्नों की प्रश्नावली भरनी होगी, जिसमें मकान का विवरण, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाएं जैसे पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रसोई एवं ईंधन (LPG आदि), तथा संपत्ति एवं जीवनशैली (Assets) जैसे टीवी, इंटरनेट, स्मार्टफोन एवं वाहन (साइकिल/कार) से संबंधित जानकारी शामिल है।

Self-enumeration form

सभी जानकारी भरने के बाद Preview स्क्रीन पर डेटा की जांच की जा सकती है तथा आवश्यकतानुसार Draft के रूप में सेव कर बाद में पूरा किया जा सकता है। इसके पश्चात Final Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

Self-enumeration form

सबमिट करने के बाद 11 अंकों की Self-Enumeration ID (SE ID) प्राप्त होगी, जो स्क्रीन पर दिखाई देगी तथा SMS एवं ईमेल के माध्यम से भी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। अंतिम चरण में जब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) घर पर आएंगे, तब नागरिकों को केवल अपनी 11 अंकों की SE ID दिखानी होगी, जिससे कर्मचारी अपने डिवाइस में इसे दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *