3 लाख की चोरी में गिरफ्तार राहुल पाटीदार
रतलाम, 9 अप्रैल। आलोट के पिपलिया सिसोदिया में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घर के बेटे राहुल पाटीदार ने ही भाई के घर पर मां और बहन के आभूषण चोरी कर लिए थे, जो कि रतलाम में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण जब्त कर लिए हैं। जब्त किए गए आभूषण की कीमत तकरीबन 3 लाख है।
प्राप्त जानकारी
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस को सफलता मिली।
06 अप्रैल 2026 को फरियादी एवं आरोपी के भाई कन्हैयालाल पिता रामसागर पाटीदार, निवासी ग्राम पिपलिया सिसोदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 03 अप्रैल 2026 की रात्रि में उसके घर से उसकी माँ एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना आलोट में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पड़ोसियों से मिला सुराग, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी,
छानबीन के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में काटजू नगर में रह रहा है, गांव में देखा गया था।
संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार (24) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में 1आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। किराए के मकान, काटजू नगर रतलाम से आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
3 लाख की चोरी में गिरफ्तार राहुल पाटीदार जब्तशुदा माल
सोने के 02 मंगलसूत्र, सोने की 01 जोड़ी झुमकी, कुल अनुमानित कीमत 3,00,000-,
3 लाख की चोरी में गिरफ्तार राहुल पाटीदार इनकी रही भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला एवं आरक्षक दीपक पाटीदार का सराहनीय भूमिका रही।
