The Collector gave instructions regarding Simhastha 2028

The Collector gave instructions regarding Simhastha 2028

पड़ाव क्षेत्र में भोजन,पेयजल,शौचालय,और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये

The Collector gave instructions regarding Simhastha 2028

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

रतलाम 31 मार्च/ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर निगम कमिश्नर श्री अनिल भाना, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले की सीमाओं और मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिले के सभी प्रमुख मार्गों राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, ग्राम सड़क योजना एवं अन्य सड़क मार्गों को कलर कोडिंग करने के निर्देश दिए। मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर रोड सेफ्टी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

The Collector gave instructions regarding Simhastha 2028

बैठक में कलेक्टर ने उज्जैन की और जाने वाले श्रद्धालुओं के अत्यधिक दबाव को संभालने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर होल्डिंग एरिया (पड़ाव क्षेत्र) बनाने एवं होल्डिंग एरिया पर स्वच्छ पेयजल , बिजली, भोजन एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

होल्डिंग एरिया (पड़ाव क्षेत्र)की व्यवस्थाओं की निगरानी एस डी एम, तहसीलदार, पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों को करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने होल्डिंग एरिया (पड़ाव क्षेत्र) के पास सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं पुलिस थाने एवं अस्पतालों की मैपिंग के निर्देश भी दिए।

The Collector gave instructions regarding Simhastha 2028

आपात स्थिति से निपटने के लिए किसी भी प्वाइंट पर एंबुलेंस की उपलब्धता 5 से 10 मिनट में सुनिश्चित हो सके ऐसी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने एवं शासन के निर्देशानुसार तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top