रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रतलाम जिलाधीश महोदया से मिला
रतलाम 27 फरवरी । रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल आज शुक्रवार को रतलाम जिलाधीश महोदया से मिलने गया । उन्होंने जिलाधीश महोदया को बताया कि रतलाम के सभी केमिस्ट सरकार द्वारा अनुमोदित नियमों का पालन करते हैं एवं शेड्यूल h1 एवं NRX दवाई का विक्रय बिना पर्चे के नहीं करते हैं
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रतलाम जिलाधीश महोदया से मिला
एवं दवा व्यापारियों पर किसी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई न करने का निवेदन भी किया गया तथा जिलाधीश महोदया द्वारा कहा गया कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ कुछ आवश्यक नियमों का पालन सभी को करना है। सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करना है एवं टी बी की दवा, शेड्यूल H, H1, NRX दवा का विक्रय डॉक्टर के पर्चे पर ही करे।
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रतलाम जिलाधीश महोदया से मिला
जिलाधीश महोदया ने कुछ आवश्यक बातें बताइ जैसे कि अपना लाइसेंस एक्सपायर नहीं होना चाहिए जीएसटी नंबर और लाइसेंस की कॉपी दुकान पर प्रदर्शित होना चाहिए रेफ्रिजरेटर चालू स्थिति में होना चाहिए जो दवाइयां रेफ्रिजरेटर में रखना हो उसे रखना चाहिए आदि बहुत सारी आवश्यक निर्देश दिए साथ ही आश्वासन दिया कि आप सावधानी रखें उसके बाद भी अगर कोई आपको परेशानी आती हो तो रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से या सीधे मेरे पास आकर शिकायत कर सकते हैं।
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रतलाम जिलाधीश महोदया से मिला
उक्त प्रतिनिधिमंडल में रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत सचिव राजेश कोठारी कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी सह सचिव अतुल शर्मा, प्रवीण गांधी, राजेश माहेश्वरी, रजनीश गोयल, कमल मंडवारिया, पवन कोठारी, अभिषेक लोढ़ा आदि सदस्य उपस्थित थे तथा रेड क्रॉस संस्था के अध्यक्ष प्रितेश जी गादिया विशेष रूप से उपस्थित थे, जिलाधीश महोदया ने सभी व्यापारियों की बात ध्यान से सुनी एवं उन्हें सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया इसके लिए सभी केमिस्ट बंधुओ ने जिलाधीश महोदया को धन्यवाद प्रेषित किया ।
