75th glorious journey of the Constitution: राष्ट्र की आत्मा है संविधान, हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान

75th glorious journey of the Constitution: राष्ट्र की आत्मा है संविधान, हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान

75th glorious journey of the Constitution

75th glorious journey of the Constitution

INDIA/ भारत को समरस और विकसित देखना चाहते थे डॉ. अम्बेडकर – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान की संगोष्ठी
जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा राष्ट्र की आत्मा है संविधान

रतलाम, 23 जनवरी। भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत गुरुवार को रंगोली सभागृह में ‘‘हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान’’ विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने संबोधित किया।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान संविधान गौरव अभियान के जिला प्रभारी महामंत्री निर्मल कटारिया, टोली सदस्य शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश बारिया, जिला महामंत्री संगीता चारेल एवं वरिष्ठ नेता मधु पटेल मंचासीन रहे।


मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने संगोष्ठी में कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया है, जिसने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। कांग्रेस ने 70 साल में बाबा साहब का आंकलन नहीं होने दिया। देश में भाजपा ही ऐसा दल है जिसने संविधान की मूल भावना को समझा और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

डॉ. अम्बेडकर भारत को समरस और विकसित देखना चाहते थे। वे कानूनविद् ही नहीं अपितु अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने अंग्रेजों को रिजर्व बैंक बनाने का सुझाव दिया था। दुनिया के देशों में बैंकिंग भले ही डूबी हो लेकिन भारत में एक भी बैंक नहीं डूबा, जो डॉ. अम्बेडकर की कुशल रणनीति का परिणाम है।

75th glorious journey of the Constitution: राष्ट्र की आत्मा है संविधान, हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान


श्री काश्यप ने कहा कि संविधान के प्रति हमारी कृतज्ञता होनी चाहिए और जन-जन के बीच इसकी महत्ता का प्रसार हो, इस उद्देश्य से भाजपा संविधान गौरव अभियान चला रही है। भाजपा ने बाबा साहब की यादों को सहेजा है, जबकि कांग्रेस के नेता संविधान की किताब लेकर चल रहे हैं। किताब लेकर चलने से कोई काम नहीं होता, संविधान को पढ़ना भी पढ़ता है। देश में प्रधानमंत्री जी संविधान को सम्मान देकर जिस तरह कार्य कर रहे हैं उसी तरह मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य हो रहा है।

75th glorious journey of the Constitution:
भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने इससे पूर्व कहा कि देश आजाद होने के बाद सबसे ज्यादा डिग्री बाबा साहब के पास थी। उन्होंने कई देशों के संविधान का अध्ययन कर देश का संविधान बनाया और जीवन में संघर्ष भी किये। समाज को एकजुट करने का भाव उनके मन में आरंभ से रहा, लेकिन विडंबना रही कि लगातार देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। भाजपा जन-जन तक बाबा साहब की भावनाओं को पहुँचाने के लिए ‘‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ अभियान चला रही है। डॉ. अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया वह राष्ट्र की आत्मा है।

75th glorious journey of the Constitution:
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर का सदैव अपमान किया। उन्हें चुनाव हरा कर संसद जाने से भी रोका। भाजपा ने पंच तीर्थ का निर्माण कर उनकी यादें सहेजने के साथ-साथ सम्मान देने का पूरा कार्य किया। बाबा साहब ने संविधान बनाकर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी लाभान्वित करने का कार्य किया और भाजपा इन्हीं विशेषताओं को दृष्टिगत रखते हुए संविधान गौरव अभियान चला रही है।

75th glorious journey of the Constitution: संगोष्ठी को वरिष्ठ नेता मधु पटेल, प्रभु नेका एवं एडवोकेट ईश्वर बोराना ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में भारत माता एवं भाजपा के पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया, आभार टोली सदस्य शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top