1600 liters of fake ghee seized, people's lives at risk

1600 liters of fake ghee seized, people’s lives at risk

सस्ते घी के विक्रय पर बड़ी कार्रवाई, 1600 लीटर घी जब्त, जनमानस की जान से खीलवाड

1600 liters of fake ghee seized, people’s lives at risk

1600लीटर नकली घी जप्त, जनमानस की जान से खीलवाड कुल 630818 रुपए की सामग्री जब्त

रतलाम 27 फरवरी/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार सस्ते घी के विक्रय की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा फर्म महाकाल ट्रेडर्स, ग्लोबस सिटी, रतलाम पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर मदर बेस्ट एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के नाम से घी का विक्रय पाया गया।

फर्म संचालक विक्रांत त्यागी ने बताया कि दोनों ब्रांड का घी वह मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी, मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) से रुपए 310 प्रति लीटर की दर से खरीदते हैं। जांच में पाया गया कि यूपी फ्रेश क्वालिटी पैक पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं था, जबकि लेबल पर घी तथा गाय की तस्वीर प्रदर्शित थी, जिससे यह घी प्रतीत हो रहा था।

1600 liters of fake ghee seized, people’s lives at risk टीम द्वारा मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी (गाय का घी) एवं अप फ्रेश क्वालिटी के कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए तथा शेष लगभग 1600 लीटर घी जब्त कर सीलबंद किया गया। जब्त की गई सामग्री का मूल्य 630818 रुपए है।

1600 liters of fake ghee seized, people’s lives at risk कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, तहसीलदार रामचंद्र पांडे  एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान  उपस्थित रहे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top