शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

Scholars from India and abroad will participate in the seminar organised at the Government Girls College.

शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम में 20 व 21 फरवरी को “वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश-विदेश के विद्वान ऑनलाइन व ऑफलाइन अपने व्याख्यान से सभी प्रतिभागियों को लाभान्वित करेंगे।

सेमिनार का उद्घाटन सत्र रतलाम कलेक्टर सुश्री मिश्रा सिंह एवं रेल मंडल प्रबंधक श्री अश्विनी कुमार के आतिथ्य में सम्पन्न होगा एवं व्याख्यान हेतु दिल्ली, मुंबई, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, यूएसए, स्वीडन, से विद्वतजन ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़कर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

सेमिनार के अंतर्गत चार सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति

2020, वसुधैव कुटुम्बकम :

वैश्वीकरण के भारतीय दृष्टिकोण, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका,

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं बौद्धिक संपदा अधिकार,

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं तकनीकी विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण चेतना,

आधुनिक आहार में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका,

बाल पालन पोषण की प्रथाएं और भारतीय ज्ञान परंपरा,

योग एवं आयुर्वेद की वैश्विक युग में भूमिका,

भारतीय सांस्कृतिक समरसता में विभिन्न दार्शनिकों की भूमिका,

लोक कला लोक संगीत एवं लोक संस्कृति का वैश्विक प्रभाव,

शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

 भारतीय साहित्यिक परंपरा एवं आधुनिक साहित्य आदि विषयों पर विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे प्राध्यापक, शोधार्थी व विद्यार्थी द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजन समिति के अनुसार, इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में स्थापित करना, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा सेमिनार के निष्कर्षों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने अधिकाधिक शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों से इसमें सहभागिता का आह्वान किया है।

शा. कन्या महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के विद्वतजन करेंगे शिरकत

उक्त अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार “वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका” विषय को वैश्विक विमर्श से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। इसके माध्यम से भारतीय ज्ञान की भूमिका, शोध की संभावनाएँ तथा सांस्कृतिक दृष्टि का व्यापक प्रसार होगा।

यह आयोजन शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए संवाद, विचार-विनिमय और नवाचार का सशक्त मंच प्रदान कर भारतीय ज्ञान परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में सहायक बनेगा।

Contact us as दोबत्ती, रतलाम (म.प्र.) फोन : 07412-404108, E-mail : heggerat@mp.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top