प्रधानमंत्री कृषि सम्पदा योजना
प्रधानमंत्री कृषि सम्पदा योजनान्तर्गत आवेदन 28 फरवरी तक
रतलाम 25 फरवरी/उप संचालक उद्यान श्री मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सम्पदा योजनान्तर्गत एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसरंचना (कोल्ड चेन) घटक अन्तर्गत बहू उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई स्थापना का अनुदान सहायता अधिकतम 10 करोड रूपये देय है।
योजना में अनुदान सहायता प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमी भारत सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सम्पदा पोर्टल www.sampada-mofpi.gov.in पर 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप संचालक उद्यान जिला रतलाम कलेक्टर कार्यालय भवन रूम न. 201 में सम्पर्क कर सकते है।
