दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस

दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस

5th पुण्य स्मृति दिवस

दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस

यह विचार डोंगरे नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र में सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने व्यक्त किए।

पांचवा पुण्य स्मृति दिवस

केंद्र पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी के पाँचवें पुण्य स्मृति दिवस को श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया।

दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस दादी हृदय मोहिनी जी के दिव्य जीवन और महान विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दादी जी केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं थीं, बल्कि परमात्मा शिव की साकार माध्यम बनकर असंख्य आत्माओं को परमात्मा से मिलन और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव कराने वाली महान तपस्विनी आत्मा थीं। उनके जीवन का मूल मंत्र था मेरा कुछ भी नहीं, सब कुछ परमात्मा का है। यही भावना उनके जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही।

आध्यात्मिक संस्कार समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा

दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम में  आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉण् दिलीप नलगे, कन्हैया लाल मेहता, किशन बारगिया, राजेंद्र पोरवाल , रायसिंह राठौर, महेंद्र प्रकाश कौशिक आदि उपस्थित रहे। सभी ने दादी जी के महान जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक संस्कार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

दादी हृदय मोहिनी जी गुलजार दादी का 5th पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम में  उपस्थित भाई.बहनों द्वारा दादी जी के पुष्प सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके श्रेष्ठ संस्कारों और दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top