कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे

कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे

लोक उत्सव भारत पर्व

कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे

रतलाम 27 जनवरी/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम स्थित गुलाव चक्कर परिसर में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देश के सांस्कृतिक रंगों की छठा बिखेरी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे

इस अवसर पर, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, पी.ओ डूडा श्री अरूण पाठक, सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजना पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे कार्यक्रम में शाजापुर के बालकृष्ण मालवीय एवं उनके दल द्वारा देशभक्ति लोकगीत प्रस्तुत किये गये। देवास की सुश्री मुस्कान गोस्वामी एवं उनके दल द्वारा लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top