मराठा आंदोलन खत्म जरांगे रोते हुवे बोले हमारी आज दिवाली
मराठा आरक्षण आंदोलन में मनोज जरांगे ने पांच दिन के अनशन के बाद जीत का एलान किया
सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। जरांगे ने सरकार को दो महीने का समय दिया है कि मराठा और कुनबी को एक ही समुदाय मानते हुए जीआर जारी करे।
जरांगे ने बताया कि सरकार ने आंदोलन में जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने का वादा भी किया है।
जश्न मना रहे मराठा समुदाय
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मंगलवार को कार्यकर्ता मनोज जारंगे की अधिकांश मांगों को स्वीकार करने के तुरंत बाद जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सरकारी प्रतिनिधिमंडल द्वारा जरांगे से मुलाकात करने और उनकी मांगों को स्वीकार करली जीते जरांगे की जीत माना गया
मराठा आंदोलन खत्म जरांगे रोते हुवे बोले हमारी आज दिवाली
प्रदर्शनकारीयो ने भगवा झंडे लहराएए ढोल बजाए और जरांगे के समर्थन में नारे लगाए। मराठा आरक्षण आंदोलन का रणनीतिक केंद्र माने जाने वाले इस गांव में समर्थकों ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।