डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित चिकित्सा सेवा के साथ जनसेवा का दिया संदेश
डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय जयंती
रतलाम 25 मार्च /चिकित्सक सेवा का पर्याय होते है, लेकिन चिकित्सक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करे तो, समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए कार्य होता है। पूर्व सांसद स्व.डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय एक ऐसे ही आदर्श व्यक्तित्व थे, जो आज भी जनमानस में अमिट छवि बनाये हुए है। उक्त विचार डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में जन्मजयंती कार्यक्रम में अतिथियों ने व्यक्त किये।
महाविद्यालय परिसर में डॉ पांडेय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियो ने डॉ पांडेय की जन्मजयंती पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय जयंती
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज डीन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ अनीता मुथा, अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रदीप मिश्रा, डॉ विनय शर्मा, डॉ अंकित शर्मा, मयंक पाण्डेय, श्रीमती मीतिका भूरिया सहित मेट्रन एवं स्टॉफ उपस्थित थे।
