अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रतलाम शहर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। रतलाम के जवाहर व्यायाम शाला परिवार (अम्बर ग्रुप) की ओर से दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में ‘सम्मान साफा (वाहन) रैली’ का भव्य आयोजन हुआ।
रैली में रतलाम शहर के हजारों युवाओं और शहरवासियों ने एक रंग के केसरिया साफे पहनकर भाग लिया। प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा और केसरिया ध्वज लहरा रहे थे, जो सांस्कृतिक गौरव और एकता का संदेश दे रहे थे।

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार
इस परंपरागत रैली की शुरुआत रतलाम के जवाहर व्यायामशाला परिसर से हुई। इससे पूर्व 20 से अधिक नागरीको को पारंपरिक तरीके से साफा बांध कर सम्मानित किया।

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार

साफा रैली की यह है विशेषताएं

विशेष रूप से इस आयोजन के लिए राजस्थान के जोधपुर और पाली से साफे मंगवाए गए थे। रैली में एक मुस्लिम युवक केसरिया ध्वज थामे ढोल बजाता हुआ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से नीकली रैली

रैली व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, लौहार रोड, धानमंडी नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चैक, घांस बाजार, चांदनी चैक और त्रिपोलिया गेट से होती हुई प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की गई। रतलाम के विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।

अदभुत विहंगम गौरवशाली रतलाम की साफा रैली 20 वर्षों से लगातार

इनका कहना है कि साफा हमारी संस्कृति का प्रतीक है।
जवाहर व्यायामशाला के सूरज जाट ने बताया कि साफा पहनना भारतीय संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच अपनी परंपराओं को जीवित रखना आवश्यक है। साफा पहनाकर हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top